ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाय की सेवा करने से मिलता है पुण्य

रायपुर :  गौशाला संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से किया सम्मानितछत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां के कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने राज्यपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात भगवान का अवतार है, ये मेरा गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में कई गायों का पालन कर रही हूं । उन्होंने कहा कि गौ माता के पुण्य प्रताप का लाभ जिंदगी में मिला है जिसके प्रतिफल से मैं आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता। इस अवसर पर गौसेवा के संचालक श्री पद्म डाकलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.