ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईसीआईसीआई बैंक की FD हुई पहले से ज्यादा आकर्षक, ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

तमाम बैंक अब पहले की तुलना में एफडी (FD) पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. निजी क्षेत्र का दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी एफडी की ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. एक बार फिर से बैंक ने ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है. बैंक की नई दरें 28 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

नई दिल्ली. फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. तमाम बैंक अब पहले की तुलना में एफडी (FD) पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. निजी क्षेत्र का दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक भी एफडी की ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है. एक बार फिर से बैंक ने ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है.

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की वेबसाइट के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की विभिन्न अवधि वाली एफडी की ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी तक की वृद्धि की गई है. बैंक की नई दरें 28 अप्रैल, 2022 से प्रभावी हो गई हैं.

5 बेसिस प्वाइंट वृद्धि वाली एफडीनिजी क्षेत्र का यह बैंक अब 1 साल से लेकर 389 दिन तक की जमा पर 4.35 फीसदी ब्याज देगा. पहले यह 4.3 फीसदी था. इसी तरह 390 दिन से लेकर 15 महीने से कम अवधि के लिए एफडी पर ब्याज की दर भी बढ़ाकर 4.35 फीसदी कर दी गई है. जबकि 15 महीने से अधिक और 18 महीने से कम की मैच्योरिटी वाले एफडी पर पहले के 4.4 फीसदी की बजाय अब 4.45 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

10 बेसिस प्वाइंट वृद्धि वाली एफडी18 महीने से 2 साल की अवधि वाले एफडी पर अब 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज बैंक दे रहा है. पहले यह 4.5 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 4.6 फीसदी कर दिया गया है. 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर ब्याज दर 4.7 फीसदी हो गया है. इसी तरह, 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल और 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की सावधि जमाओं पर ब्याज दर को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया गया है.

सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें एक ही रखी गई हैं. इस साल जनवरी के बाद से बैंक कई बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.