ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज रहेगा सबसे ज्‍यादा तापमान

रायपुर । मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज़्यादा तापमान होने की सम्भावना जताई है। विभाग ने इस दौरान गरम हवा लू भी चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई है।बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी लू से बचाव और सावधानी रखने कहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों विशेषकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकायों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लू से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

पंचायत भवनों में लू से बचाव के उपायों से संबंधित प्रचार-प्रसार करने और लू से प्रभावित होने पर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार बाक्स की पर्याप्त संख्या तथा पंचायत भवन में इसकी उचित स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित को भी कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल तथा छायादार स्थल की व्यवस्था के निर्देश दिए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.