बिजली चोरी करवाने वालों पर पावरकाम की बड़ी कार्रवाई
जालंधर। पावरकाम की इंफोर्समेंट विंग ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के साथ-साथ बिजली चोरी करवाने वाले पावरकाम कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है। विंग ने बिजली चोरी के मामले में पठानकोट सब डिवीजन में तैनात एसडीओ भगवान दास और जेई राम किशन को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि एसडीओ व जेई इंडस्ट्री के संचालक को बिजली चोरी करवा रहे थे। पावरकाम ने इंडस्ट्री संचालक को 39 लाख जुर्माना लगाया है, जिसमे दस लाख कंपाउंडिंग फीस शामिल है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.