ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्र सरकार क्यों खत्म नहीं करती पेट्रोल पर चार फीसद सेस छत्‍तीसगढ़ के सीएम बघेल बोले

 रायपुर ।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। पीएम मोदी ने राज्यों को पेट्रोल पर वैट कम करने की सलाह दी। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल पर दो वर्ष से चार फीसद सेस ले रही है। राज्यों को 42 प्रतिशत एक्ससाइज पेट्रोल से मिलता है। आंकड़े बताते हैं कि एक्ससाइज की राशि कभी पूरी नहीं मिली। एक तरफ केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम बढ़ाए और दूसरी तरफ राज्यों से वैट कम करने को कहे, यह समझ से परे है। हम अपने सीमावर्ती राज्यों के दामों के हिसाब से अपने राज्य में दाम तय करते हैं। अन्य राज्य करेंगे, तो हम भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार चार फीसद सेस खत्म क्यों नहीं कर देती। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आलोचना की है। उन्होंने गुरुवार को रायपुर में कहा कि प्रधानमंत्री देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार की वजह से कीमतें बढ़ी हैं। अगर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) की वजह से ऐसा है तो रसोई गैस की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? उस पर तो कोई वैट नहीं लगता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.