ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाल विवाह नहीं करें और ना ही आसपास में होने दे

भोपाल । अक्षय  तृतीया पर बाल विवाह नहीं करें, न ही आसपास बाल विवाह होने दें। बाल विवाह करना गैरकानूनी है। बाल विवाह को रोकने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है इससे बच्चों के शोषण एवं अधिकारों के उल्लंघन के साथ-साथ समाज के विकास पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस कुरीति को समाज के सहयोग से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है। आमजनों से यह अपील की है कलेक्टर अविनाश लवानिया ने। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह प्रतिबंधित है। कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह कराता है, करता है, उसमें सहायता करता है या बाल विवाह को बढ़ावा देता है, तो उसे दो वर्ष के कठोर कारावास या एक लाख रूपये तक का अर्थदंड अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि तीन मई को अक्षय तृतीया पर वैवाहिक कार्यक्रमों में किसी भी स्थिति में बाल विवाह को रोकने के लिये समुदाय का सहयोग अत्यावश्यक है। सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों से अपील की है कि वे अपने आयोजनों में बाल विवाह रोकने के लिए एहतियात बरतें। बाल विवाह नहीं करेंगे, इस आशय का पत्र कलेक्टर एवं महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार प्रेस, हलवाई, कैटरर्स, धर्मगुरू, समाज के मुखिया, बैंड, डीजे वाले, घोड़ी वाले, ट्रांसपोर्टर्स आदि से भी अनुरोध किया है कि सभी वर-वधू का आयु संबंधी प्रमाण पत्र के परीक्षण के बाद ही अपनी सेवाएं दें। अन्यथा वे भी बाल विवाह जैसे गैरकानूनी कार्य के सहयोगी माने जाएंगे और दंड के भागी बनेंगे। विवाह पत्रिका मुद्रित करने वाली प्रिंटिंग प्रेस के मालिक भी विवाह पत्रिका में स्पष्ट उल्लेख करें कि वर-वधू बालिग हैं।  इसके अलावा डायल -100, महिला बाल विकास जिला कार्यालय भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2530110 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर भी बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं। बाल विवाह की सूचना शीघ्र ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास के मोबाइल नम्बर 7566102244, एकीकृत बाल विकास परियोजना गोविन्दपुरा के मोबाइल नम्बर 8602261675, एकीकृत बाल विकास परियोजना के मोबाइल नम्बर 9425028930, एकीकृत बाल विकास परियोजना जेपी नगर के मोबाइल नम्बर 9425462585, एकीकृत बाल विकास परियोजना चांदबड़ के मोबाइल नम्बर 9425830101, एकीकृत बाल विकास परियोजना मोतिया पार्क के मोबाइल नम्बर 9425124018, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोलार के मोबाइल नम्बर 9425372964, एकीकृत बाल विकास परियोजना बाणगंगा के मोबाइल नम्बर 9685705091, एकीकृत बाल विकास परियोजना फंदा ग्रामीण के मोबाइल नम्बर 8319059635, एकीकृत बाल विकास परियोजना बैरसिया – 1 के मोबाइल नम्बर 6260528588 एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बैरसिया – 2 के मोबाइल नम्बर 9329696721 पर दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.