ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच शुरू, वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज की भी दी जा रही सुविधा

पटना: बिहार में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट डिटेक्ट किया गया है। यह वैरिएंट ओमीक्रोन का म्यूटेंट वैरिएंट है, जिसे बीए 12 बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ओमीक्रोन के सब वैरिएंट बीए 2 से 10 गुना अधिक संक्रामक है। नये मामलों के मिलने के बाद कोरोना की चौथी लहर की संभावना को देखते हुए पटना एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सख्ती बढ़ा दी गयी है। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करायी जा रही है। इस दौरान वैसे लोगों को कोरोना टीका और बूस्टर डोज भी लगाया जा रहा है, जिन्हें अभी तक नहीं लग पाया है। पटना एयरपोर्ट से लगातार 52 जोड़ी विमानों का परिचालन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बाहर से पटना पहुंच रहे हैं और ऐसे यात्रियों का लगातार पटना एयरपोर्ट पर करोना जांच किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमों को एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के लिए तैनात किया है। गुरुवार से से पटना एयरपोर्ट पर टीकाकरण का भी काम शुरू कर दिया गया है। कोरोना का टीका वैसे यात्रियों को लगाया जा रहा है, जिनका डोज अधूरा है। इसके अलावा जिनका दोनों डोज पूरा हो गया है और वे बूस्टर डोज लगवाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी भी सुविधा दी जा रही है। टीकाकरण और बूस्टर डोज की सुविधा एयरपोर्ट के अंदर ही उपलब्ध है। एयरपोर्ट पर टीकाकरण के लिए तैनात टीम में समन्वयक ज्योतिरेन्द्र कुमार ने बताया कि बाहर से आनेवाले सभी यात्रियों के टीका प्रमाणपत्र को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमलोग चेक कर रहे हैं, जो टीका नहीं लिए हैं। उन्हें टीका दिया जाता है। जो डबल डोज ले चुके हैं और बूस्टर डोज का समय हो गया है, उसे बूस्टर डोज भी एयरपोर्ट पर दिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.