एनपीसीआईएल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां जानें भर्ती से जुड़ी डिटेल्स
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 225 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, सिविल कैटेगिरी में नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक साइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2022 तक है।
क्वालिफिकेशन
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार, ध्यान दें कि को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई / बी टेक / बीएससी (इंजीनियरिंग) में न्यूनतम 60% कुल अंक होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार की आयु सीमा 26 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020/2021/2022 में प्राप्त वैध स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.