सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने एक रोमांचक मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को 21-9, 13-21, 21-19 से हरा दिया। इस जीत के साथ सिंधु ने टूर्नामेंट में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट की दो साल बाद वापसी हो रही है। कोरोना की वजह से दो साल तक इसे रद्द कर दिया गया था।विश्व रैंकिंग में सातवें और इस टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 2014 में गिमचियोन में खेले गए इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था। सिंधु को पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को हराने में एक घंटे और 16 मिनट का वक्त लगा। यह सिंधु की बिंग जियाओ पर आठवीं जीत रही। दोनों के बीच कुछ 17 मैच खेले गए। बिंग जियाओ ने नौ मैच जीते हैं। सिंधु ने पिछले तीन मैचों में बिंग जियाओ को हराया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.