ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिसाली में अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा

भिलाई। टाउनशिप के आवासों में अवैध कब्जा कर रहने वालों के खिलाफ बीएसपी नगर सेवाएं विभाग के तोड़ूदस्ता ने शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर दी। बीएसपी आवासों को कब्जामुक्त कराने की इस मुहिम को आपरेशन नसीब नाम दिया गया है।रिसाली में साढ़े चार घंटे तक चली कार्रवाई में 35 आवासों को खाली कराया गया। बीएसपी ने चेतया था कि आवास खाली न करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। परन्तु आज पहले दिन ऐसे लोगों को रियायत दी गई। इस तरह का अभियान अन्य सेक्टरों में भी चलेगा। आज पहले दिन की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी की वजह से विरोध जैसी स्थिति भी नहीं बनी।टाउनशिप में स्थित बीएसपी के अवासों में अवैध कब्जा करने वाले सक्रिय हैं। खाली आवास ही नहीं खाली जमीन पर भी कब्जा कर लिया जा रहा है। कई दलाल भी आवासों में कब्जा कर उसे किराये पर दे रहे हैं। एक तरह से पूरा गिरोह ही सक्रिय हो गया है। ऐसे दलालों पर कार्रवाई के लिए बीएसपी के तोड़ूदस्ता ने कार्रवाई शुरू कर दी है।धमकाए जाने से नाराज हैं कर्मीः अवैध कब्जा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तोड़ूदस्ता के कर्मचारियों और अफसरों को हाल में लगातार धमकियां मिल रही है। इसे लेकर एक माह के भीतर थानें में दो शिकायत भी बीएसपी कर्मचारियों ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ दर्ज कराई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.