ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होम लोन पर अब ज्यादा भरनी होगी ईएमआई

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। अगर आपने इस बैंक से होम लोन लिया है, तो फिर ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, बैंक ने खुदरा प्राइम उधार दर में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद ग्राहकों के लिए होम लोन की दरों में वृद्धि हो जाएगी। नई दरें एक मई 2022 से लागू मानी जाएंगी।एचडीएफसी बैंक की ओर से की गई ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर इस बैंक से होम लोन ले चुके ग्राहकों पर होगा और उनकी ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। जबकि, नए ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नए ग्राहकों के लिए कर्ज की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उनके लिए ब्याज दर कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 फीसद तक रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.