गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम
अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह तेज धूप होने के साथ ही दिनभर लू चल रही थी। लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.