गुड न्यूज, 4% और बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, लेबर मिनिस्ट्री का आंकड़ा जारी
7th Pay Commission latest news: जनवरी 2022 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी DA Hike का तोहफा मिल चुका है. अब अगला महंगाई भत्ता (Next DA Hike) जुलाई में रिवाइज होगा.
7th Pay Commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दो महीने लगातार आई कमी के बाद AICPI Index में बड़ा उछाल देखने को मिला है. इससे एक बार फिर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़ोतरी का रास्ता साफ होता दिख रहा है. मार्च 2022 के लिए इंडेक्स के नंबर में 1 प्वाइंट का उछाल आया है. इससे अगला महंगाई भत्ता (Next DA Hike) 3% बढ़ने की संभावना दिख रही है. हालांकि, अभी अप्रैल-मई और जून के नंबर्स आने हैं. अगर इसमें आगे भी उछाल रहता है तो उम्मीद की जा सकती है कि DA में 4% की हाइक देखने को मिले.
मार्च में AICPI नंबर्स में आया बड़ा उछाल
7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है. पहला जनवरी और दूसरा जुलाई. जनवरी 2022 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी DA Hike का तोहफा मिल चुका है. अब अगला महंगाई भत्ता (Next DA Hike) जुलाई में रिवाइज होगा. इस दौरान All India Consumer Price Index में महंगाई के नंबर्स अपडेट होंगे. अभी लेबर मिनिस्ट्री (Labour minry) के 3 महीने के नंबर्स आए हैं. जनवरी, फरवरी में इसमें हल्की गिरावट थी. जनवरी में घटकर 125.1 रहा था. वहीं, फरवरी में 125 अंक पर पहुंच गया था. लेकिन, मार्च में बड़ा उछाल आया है और इंडेक्स 1 प्वाइंट बढ़कर 126 पर पहुंच गया है. दिसंबर 2021 में AICPI का आंकड़ा 125.4 पर था.
लेबर मिनिस्ट्री जारी करती है आंकड़े
महंगाई भत्ते के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं. फिलहाल, जो आंकड़े आए हैं, उससे इशारा मिल रहा है कि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3% तक हो सकती है. वहीं, अगर इंडेक्स अगले तीन महीने में उछाल दिखाता है तो DA Hike 4% भी हो सकती है. All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय (labour minry) ने देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर लिए हैं. इंडेक्स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. AICPI हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है.
कॉस्ट ऑफ लिविंग के लिए मिलता है DA
महंगाई भत्ता (Dearness allowance) केंद्र और राज्यों के सरकारी कर्मचारियों को उनकी कॉस्ट ऑफ लिविंग (Cost of Living) के स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिलता है. महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर पर कोई फर्क न पड़े इसलिए ये अलाउंस सैलरी स्ट्रक्चर का पार्ट है. सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनधारकों को महंगाई राहत (Dearness relief) दिया जाता है.
DA का बदला गया था बेस ईयर
महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को लेकर श्रम मंत्रालय (Minry of Labour and Employment) ने कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदल दिया है. श्रम मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA Calculation) के आधार वर्ष (Base Year) 2016 में बदलाव किया है. मजदूरी दर सूचकांक (WRI-Wage Rate Index) की एक नई सीरीज जारी की है. श्रम मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लेगी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.