ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देवास में बाइक सवार भाई-बहन की डंपर की टक्कर से मौत

देवास ।    जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र के अंतर्गत देवली के पास सोमवार की दोपहर में भयानक हादसा हो गया। रेत के डंपर ने बाइकसवार तीन लाेगों को टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी बालिका को गंभीर हालत में देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोंकखुर्द पुलिस के अनुसार नागेंद्र पुत्र प्रतापसिंह चौहान 18 साल, सोनू पुत्री कुशालसिंह चौहान 20 साल निवासी नागपचलाना और नागेंद्र की बहन पूजा देवास से बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर बाइक क्रमांक एमपी 13 एमएफ 6841 से अपने गांव नागपचलाना लौट रहे थे। दोपहर करीब 12.45 बजे टोंकखुर्द से पांच किमी दूर देवली के आगे राधास्वामी सत्संग न्यास के पास अंधे मोड पर सामने से तेज गति में आ रहे रेत के डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे नागेंद्र और साेनू की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर भी पलट गया। हादसे के बाद डंपर क्रमांक एमपी 41 एचए 1333 का चालक वहां से फरार हो गया। सोनू के पिता नागपचलाना पंचायत के सचिव हैं। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द पहुंचाया। टोंकखुर्द में पीएम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए। पुलिस ने आरोपित डंपर चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

इकलौता पुत्र था नागेंद्र

हरनावदा के परिजन इंदरसिंह चावड़ा ने बताया कि पूजा चौहान नागेंद्र की सगी छोटी बहन हैं। जबकि सोनू काका की लड़की थी। पूजा को गंभीर हालत में देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागेंद्र प्रतापसिंह चौहान का इकलौता पुत्र था जबकि सोनू कुशालसिंह चौहान की इकलौती पुत्री थी। सोनू का बड़ा भाई है जाे कोटा में पढ़ाई करता है। जब हादसा हुआ तब घर के लोग अन्य गांव में तिलक के कार्यक्रम में गए थे। घर पर कोई नहीं था। सोनू के पिता किसी काम से बागली गए थे। मैंने उन्हें सूचित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.