ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली की खपत अप्रैल में 13.6 फीसदी बढ़कर 132.98 अरब यूनिट हुई, जानें क्यों हो रहा है संकट

Power Crisis Reason in India: देश में बढ़ती गर्मी और लगातार तेजी पकड़ रही आर्थिक गतिविधियों के कारण बिजली की मांग में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है.

Electricity crisis: बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिजली की खपत अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 फीसदी बढ़कर 132.98 अरब यूनिट (बीयू) हो गई. मंत्रालय ने कहा कि गर्मी की शुरुआत और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते यह बढ़ोतरी हुई. पिछले साल अप्रैल में बिजली की खपत 117.08 बीयू थी, जबकि 2020 के इसी महीने में यह आंकड़ा 84.55 बीयू था.

अप्रैल में बिजली की पीक मांग कितनी रहीदूसरी ओर इस साल अप्रैल में बिजली की पीक मांग 207.11 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही. बिजली की पीक मांग एक दिन में हुई सबसे अधिक आपूर्ति है. यह मांग अप्रैल 2021 में 182.37 गीगावॉट और अप्रैल 2020 में 132.73 गीगावॉट थी. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल 2020 में बिजली की खपत और मांग प्रभावित हुई थी.

आने वाले महीनों में क्या और बढ़ेगी बिजली की खपतविशेषज्ञों का मानना है कि बिजली की खपत और मांग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. ऐसा मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते है. उन्होंने आने वाले महीनों में बिजली की खपत बढ़ने का अनुमान जताया है.

गृहमंत्री अमित शाह के घर पर बैठकवहीं देश में चल रहे बिजली क्राइसिस पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोयला मंत्री, उर्जा मत्री और रेल मंत्री भी मौजूद हैं. ये बैठक गृहमंत्री के घर पर हो रही है. दरअसल अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री के बयान आए थे कि इन राज्यों को कोयला नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से बिजली संकट खड़ा हो रहा है. जिसे देखते हुए गृहमंत्री ने ये बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोयले के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर बातचीत हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.