ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनता ने मौका दिया तो परिषद क्षेत्र होगा सर्वांगीण विकाश- पूनम सोनी

जनता के विश्वास पर खरा उतरना हमारी पहली प्राथमिकता – पूनम सोनी

रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिनों दिन काफी चढ़ते जा रही है। ऐसे में प्रत्याशियों का मतदाताओं के बीच उठना बैठना काफी देखा जा रहा है। चितरपुर उत्तरी जिला परिषद उम्मीदवार पूनम सोनी लगातार लोगों के बीच पूरे चितरपुर उत्तरी परिषद क्षेत्र जन संपर्क अभियान चलाने का सिलसिला काफ़ी जोरों से जारी करते हुए आम आवाम और खास से अपने चुनाव चिन्ह एयरकंडीशनर छाप में मतदान करने की अपील कर रही हैं।
मीडिया से बात करने के दौरान पूनम सोनी ने बतलाई की
अगर परिषद क्षेत्र के जनता जनार्दन का हमे आशिर्वाद मिलता हैं। तो उत्तरी परिषद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करूंगी साथ साथ साथ सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी योजनाएं चलाई जा रही है। इसके बावजूद भी उत्तरी परिषद क्षेत्र विकास से काफी दूर है। क्षेत्र में आज भी ऐसे लोग हैं जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चाहे वह बिरधा पेंशन हो प्रधानमंत्री आवास योजना हो राशन किरासन हो ऐसी कई मूलभूत समस्याएं हैं जिसे जनता परेशान है। आज भी क्षेत्र के किसान भाइयों के पास सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण हमारे किसान भाई परेशान रहते हैं। मैं अपने परिषद क्षेत्र के किसान भाइयों को विश्वास दिलाती हूं। कि आप मुझे एक बार सेवा का मौका दें निश्चित तौर पर आपके समस्याओं का समाधान करूंगी। सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत जनता तक पहुंचाने का काम करूंगी। आपके फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो इस दिशा में भी मैं सदैव प्रयास करूंगी। परिषद क्षेत्र
में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमारी विशेष नज़र रहेगी। चितरपुर उत्तरी परिषद क्षेत्र के नौजवान बच्चे बच्चियों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो, तकनीकी शिक्षा का ज्ञान हो इस दिशा में भी मेरा प्रयास होगा ताकि बेरोजगारी को जड़ से समाप्त किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.