सीहोर के पास भोपाल-इंदौर मार्ग पर वाहन पलटा, भोपाल के 9 घायल
सीहोर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे भोपाल-इंदौर मार्ग पर ग्राम गुड़भेला के नजदीक एक वाहन पलट गया। इसमें छोटे बच्चों सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। 100 डायल मौके पर पहुंची और आरक्षक विजय भोड़वे, रोबिन ने घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। सभी घायल भोपाल के बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि वाहन पलटने से जयाप्रदा, शिवराम गुजर, 2 बालक लव और कुश निवासी राघवगढ़, सरिता पत्नी गोविंद सिंह गुर्जर 2 बालिका दिशा 13 साल, पूर्वी 9 साल, यशोवर्धन, सिमरन निवासी भोपाल शामिल है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.