ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारती सिंह ने बेटे के वन मंथ बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीर

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फेज को एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बने हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेबी बॉय को जन्म दिया था। भारती सिंह के बेटे की पहली झलक देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, हालांकि भारती सिंह ने अब तक अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें शेयर की, लेकिन उनका चेहरा अब तक किसी के सामने रिवील नहीं किया। अब हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे का वन मंथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के लाड़ले गोला 3 मई 2022 को 1 महीने के हो चुके हैं और इस खास मौके पर भारती सिंह ने अपने बेटे की क्यूट सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। भारती सिंह ने बेटे के 1 महीने का जन्मदिन मनाते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पिता हर्ष लिंबाचिया की गोद में आराम फरमाते हुए गोला की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में हर्ष लिंबाचिया बड़े ही प्यार से अपने बेटे का माथा चूम रहे हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में भारती सिंह ने बेटे को प्यार से गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी वन मंथ गोले’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.