ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस और इंदौर राइडर्स क्लब ने निकाली जागरूकता रैली 

इंदौर।  अधिकांश दुर्घटनाओं में देखने में आ रहा है कि तेज गति और शराब पीकरवाहन चलाने से ही हादसे हो रहे हैं। ये दो कारण वाहन चालकों के साथ अन्य राहगीरों केलिए भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से यातायात पुलिस इंदौर इसीको लेकर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। रविवार को यातायात पुलिस और इंदौर राइडर्सक्लब के राइडर्स ने इसी विषय को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। रविवार शाम 6 बजेराजीव गांधी चौराहे से शुरू हुई जागरूकता रैली में 60 से अधिक राइडर्स शामिल हुए। उक्तजागरुकता रैली पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेश चंद्र जैन के मार्गदर्शन में निकालीगई। रैली को राजीव गांधी चौराहे से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंजना तिवारी ने फ्लेगऑफ कर रवाना किया।

पलासिया चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल पाटीदार एवं सहायकपुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय ने रैली का समापन करवाया। इस अवसर पर अंजना तिवारीऔर अनिल पाटीदार ने राइडर्स को यातायात के प्रति जागरूक रहने, अन्य लोगों को भी जागरूककरने की बात कही। इंदौर राइडर्स क्लब के फाउंडर प्रखर साहू और को फाउंडर परमदीप सिंहनारंग ने बताया की इस राइड के माध्यम से हमने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलानेऔर तेज गति से वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया। गौरतलब है की इंदौर राइडर्स क्लबमें कई राइडर्स जुड़े हैं जो देशभर के सबसे कठिन और खतरनाक सड़कों पर भी राइड कर चुकेहैं। कई राइडर इंटरनेशनल राइड कर चुके है। उक्त जागरूकता रैली में सोशल मीडिया इन्फलूएंसररंजीत भिया इंदौरी, यातायात प्रेमी राजकुमार जैन, एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर राकेश सक्सेना, यातायात पुलिस का देश और दुनिया में नाम रोशन कर चुके यातायात पुलिसके रंजीत सिंह, लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने, सोशल मीडिया पर पुलिस के संदेशोंको युवाओं तक प्रमुखता से पहचाने जाने वाले सुमंत सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.