ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

RBI ने ब्याज दरों में किया इजाफा, रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ा, केंद्रीय बैंक ने इमरजेंसी बैठक में लिया फैसला

RBI Repo Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा किया है. RBI की इमरजेंसी बैठक में यह फैसला लिया गया है.

RBI Repo Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को ब्याज दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा किया है. रिजर्व बैंक ने 2 और 3 मई को MPC की आपात बैठक कर यह फैसला लिया है. RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) को बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया है.

बरकरार रखा अकोमोडेटिव रुख

 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि RBI ने फिलहाल अकोमोडेटिव रुख (Accommodative Stance) बरकरार रखा है. इसे आगे बदला जा सकता है. रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में भी 0.50 फीसदी का इजाफा किया है. इस इजाफे के साथ CRR बढ़कर 4.5 फीसदी हो गया है.

युद्ध से बिगड़ी स्थिति

दास ने कहा कि महंगाई (Inflation Rate) की बढ़ती दर चिंताजनक है, ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति भी बरकरार है. युद्ध की वजह से महंगाई और ग्रोथ का अनुमान बदला है.

दास ने कहा कि निजी खपत में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि खाद्य महंगाई (Food Inflation) दर आगे भी बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा कि खाने के तेल की कीमतों (Edible Oil Prices) में और बढ़ोतरी संभव है. इसी के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कतों से बढ़ोतरी संभव है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.