मुख्यमंत्री चौहान से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवास कार्यालय में आज सीहोर जिले की माँ नर्मदा, श्री गणेश तथा राधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं और माँ साक्षी मछुआ समूह के कार्यकर्ताओं ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा संचालित गतिविधियों और विपणन व्यवस्था की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूह की गतिविधियों को अधिक रोजगारोन्मुख बनाने स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.