ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, नागदा के पास फायरिंग में एक बदमाश घायल

उज्जैन ।  नागदा के ग्राम रजला व टूटियाखेडी के बीच कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान बुधवार रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। मौके से दो आरोपित फरार हो गए, जिन पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि जिले में कंजर गिरोह के बदमाश लगातार घरों में चोरी तथा मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वारदात के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी सामने आए हैं। बुधवार रात को नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद शर्मा व पुलिस टीम ग्राम रसूलाबाद टूटिया खेड़ी के बीच कच्चे रास्ते पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर तीन बदमाश आए और पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 8 राउंड गोलियां चलाई थी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक कंजर घायल हो गया तथा दो आरोपित मौके से फरार हो गए। पकड़ाए आरोपित का नाम मिट्ठू कंजर उम्र 22 वर्ष निवासी लाखा खेड़ी ग्राम गंगधार झालावाड़ राजस्थान का रहने वाला है। वहीं दो फरार आरोपितों के नाम राकेश उर्फ जागीरा कंजर तथा उदय सिंह उर्फ बाबू कंजर है। घायल बदमाश को नागदा पुलिस ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने दोनों फरार आरोपितों के खिलाफ 10-10 हजार रुपए का इनाम इनाम घोषित किया है। इसके अलावा बदमाश को पकड़ने वाली टीम को भी इनाम देने की घोषणा की गई है। टीआइ शर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ रतलाम के ताल में लूट का एक केस दर्ज है।

एक कट्टा व एक पिस्टल जब्त

पुलिस ने पकड़ाए आरोपित आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक 12 बोर का देशी कट्टा तथा एक पिस्टल जब्त की है। इसके अलावा पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.