ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

न्यूज चैनल में राज्य प्रभारी बनाने का झांसा देकर 3.26 लाख की ठगी

बिलासपुर। निजी न्यूज चैनल का राज्य प्रभारी बनाने का झांसा देकर जांजगीर-चांपा जिला के पत्रकार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को चैनल का अधिकारी बताकर तीन लाख 26 हजार स्र्पये ले लिए। इसके बदले कार्यालय, वाहन और स्टाफ देने का आश्वासन दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आइजी रतन लाल डांगी से शिकायत की। आइजी के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने आरोपित ठग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

जांजगीर-चांपा जिला के शिवरीनारायण वार्ड नंबर 15 महंतपारा निवासी संजय कुमार यादव मीडिया में काम करते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर के मानिक बाग रोड स्वामी दयानंद नगर 40/ए निवासी अनुज भूमिया पिता रमेश चंद्र से उनकी जान पहचान हुई। अनुज ने खुद को निजी न्यूज चैनल का मुख्य अधिकारी बताया। अनुज ने जांजगीर-चांपा व बिलासपुर जिला में चैनल का कार्यालय खोलने का आश्वासन दिया। अनुज ने तोरवा थाना क्षेत्र के एक होटल में 31 दिसंबर 2021 को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संजय को स्टेड हेड बनाकर संस्था का परिचय पत्र प्रदान किया। इसके एवज में तीन लाख 26 हजार स्र्पये की मांग की। संजय ने अलग अलग किस्त में नकद व आनलाइन तीन लाख 26 हजार स्र्पये अनुज को दे दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.