पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर की हत्या
झारखण्ड। मानगो के उलीडीह में ट्रक चालक रविंद्र सिंह ने पत्नी की मंगलवार सुबह डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या मामले में मृतका रेखा देवी के भाई सतीश कुमार सिंह की शिकायत पर रविंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध उलीडीह थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता झारखंड के चतरा जिले के राजपुर का निवासी है। गौरतलब है कि रेखा देवी के बहन-बहनोई गांव गए हुए है। घर की देखरेख की जिम्मेदारी रेखा को दी थी। इस कारण सोमवार रात वह बहन-बहनोई के शांति बिहार कालोनी घर पर चली गई। रविंद्र वहां पहुंच गया। आपसी विवाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस को मामले में जानकारी हुई कि पत्नी को गैर के साथ देख रविंद्र सिंह ने उसकी हत्या कर दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.