ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बनती रोड बिगड़ती रफ्तार… मौत के ना बन जाए सिटी बस वाले सौदागर

इंदौर के खंडवा रोड पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम चालू है। ऐसे में यातायात प्रभावित हो रहा है। बसों की रफ्तार देख इस राह से गुजरने वाले जान हतेली पर लेकर चल रहे है। कल दोपहर दो बजे एक सिटी बस का ओवरटेक और रफ्तार ने उक्त सड़क पर आवागमन करने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए है।

शहर को यातायात में नंबर एक लाने का ढिंढोरा लगातार पीटा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती आम चालकों पर दिखाई दे रही है। लेकिन मौत के सौदागर बन चुके सिटी बस संचालकों पर ट्रैफिक पुलिस की नरमाई शहर वासियों की जान से खिलवाड़ कर रही है। इंदौर के आईटी पार्क चौराहे से लेकर तेजाजी नगर तक कि सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। काम शुरू होने के बावजूद आम राहगीरों की रफ्तार पर नियंत्रण है लेकिन सिटी बस संचालकों की बस का ब्रेक लग नही रहा है। कल दोपहर दो बजे बस नंबर mp09pa0430 आईटी पार्क से तेजाजी नगर की ओर जा रही थी। इस बीच बस की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर थी। तेज रफ्तार बस लगातार दूरी बसों को ओवरटेक कर ड्राइवर द्वारा तेजी से दौड़ाई जा रही थी। रानी बाग के पास बस ड्राइवर ने ओवरटेक इतनी तेजी में किया कि बस में सवार यात्री भी डर के मारे ड्राइवर को कोसने लगे थे। सड़क चौड़ीकरण उसमे ड्राइवर का निर्माणाधीन सड़क से ओवरटेक करना छोटी गाड़ी वालों के लिए खतरे की घण्टी बनता जा रहा है।

जिस कम्पनी का टेंडर उसका भी नही ध्यान

उक्त सड़क चौड़ीकरण में जिस कम्पनी को ठेका मिला है उसके द्वारा यात्रियों के लिए किसी तरह की सावधानी पूर्वक सुविधा नही की गई है। रहवासियों का कहना है कि रोजाना 8 से 10 एक्सीडेंट इस सड़क पर हो रहे है। लेकिन टेंडर लेने वाली कंपनी का इस ओर ध्यान नही है। ना ही ट्रैफिक का ढिंढोरा पीटने वाले कार्यवाही कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.