ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फर्श पर बैठकर खाना खाने से मिलते है कई फायदे

खाना पचाने में मदद करता है :  फर्श पर बैठकर, पैरों को क्रॉस करके, जिसे योगा में सुखासन कहा गया है हमारी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। अपनी थाली को जमीन पर रखें और खाने के लिए अपने शरीर को थोड़ा आगे की ओर ले जाएं और वापस सीधे बैठ जाएं। ऐसा बार-बार करने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं, जिससे पेट के एसिड का स्राव बढ़ जाता है और खाना पचने में मदद होती है।

वजन कम करने में मदद करता है : उठने-बैठने से शरीर की गति बढ़ती है। कुर्सी पर बैठने के बजाय एक चटाई बिछाएं, अपने पैरों को क्रॉस करें और अपनी पीठ को सीधा रखें। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से ऐसे ही खाना खाएं। यह थकान और शरीर की कमजोरी को कम करने में भी मदद करता है।

रक्त संचार बढ़ाता है : क्रॉस लेग्ड पोजीशन हमारे शरीर में रक्त संचार को बढ़ाती है। यह दिल को स्वस्थ रखता है। सुखासन में रक्त का प्रवाह पूरे शरीर में समान रूप से वितरित होता है।सुधरेगी पोजिशन : अन्य सभी योग आसनों की तरह सुखासन में बैठने से आपको एक अच्छी पोजिशन बनाए रखने में मदद मिलती है और आपको मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह आपकी पीठ को सीधा रखता है और आपके पैरों को ताकत देता है।  मन और शरीर को आराम देता है : पद्मासन और सुखासन ध्यान के लिए आदर्श आसन हैं और मन से तनाव को दूर करने में बहुत फायदा करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.