ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा चुनाव से पहले एसकेएम के नेता अनिंदर सिंह नौटी आप में शामिल

नई दिल्ली । पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए कोशिशों में लगी हुई है। साथ ही साल के अंत में होने वाले चुनावों के मद्देनजर अब पार्टी खुद को मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नौटी गुरूवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी  में शामिल हो गए अनिंदर सिंह नौटी पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की उपस्थिति में आप में शामिल हुए। इनके साथ ही 31 अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार भी पार्टी में शामिल हुए। सत्येंद्र जैन ने कहा ”आने वाले दिनों में पांवटा साहिब में 1,000 से अधिक लोगों के आप में शामिल होने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि ”राज्य में मुख्य लड़ाई आप और बीजेपी के बीच होगी और कांग्रेस अब इसके लिए दावेदार नहीं है। अपने डूबते राजनीतिक करियर को बचाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, जो अधूरी ही रहने वाली हैं।”  इसी के साथ जैन ने मुख्यमंत्री से सवाल किए और कहा कि ”पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने जनता के लिए क्या-क्या काम किए हैं। जब उनकी सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है तो अब वो लोगों से क्या कहेंगे? जनता अब इन चुनावी हथकंडों से अच्छी तरह वाकिफ हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य के लिए एक अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इससे पता चलता है कि सीएम के कई दावेदार हैं, जिनकी दिलचस्पी लोगों की सेवा करने से ज्यादा सीएम बनने में है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.