ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कल आदि जगदगुरू शंकराचार्य की जयंती, कार्यक्रम में CM शिवराज और केरल के राज्यपाल होंगे शामिल

भोपाल। आदि जगदगुरू शंकराचार्य की जयंती वैशाख शुक्ल पंचमी प्रदेश में ‘एकात्मक पर्व’ के रूप में मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 6 मई को शाम 6 बजे आचार्य शंकर प्रकटोत्सव “एकात्मक पर्व” का भव्य आयोजन होगा।

कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर राजकोट के स्वामीजी परमात्मानंद सरस्वती सारस्वत उद्बोधन देंगे। साथ ही ‘शंकर संगीत’ में कर्नाटक शैली के प्रसिद्ध बाल गायक सूर्यागायत्री और राहुल वेल्लाल, शंकर रचित स्तोत्रों का गायन करेंगे।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन एवं न्यासी सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि जगदगुरू आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इस पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं, युवा, कलाकार, पत्रकार, साहित्यकार, रंगकर्मी और शिक्षाविद शामिल होंगे। साथ ही अद्वैत वेदांत के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले मध्यप्रदेश के विद्वानों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आचार्य शंकर न्यास और सीएमओ के यूट्यूब और सोशल मीडिया पर किया जायेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.