ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

औबेदुल्लागंज में साइकिल चलाते वक़्त छत से गिरी लड़की की गर्दन के आर-पार हुआ 10 MM का सरिया

औबेदुल्लागंज    अर्जुन नगर में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की अंजलि उर्फ मुस्कान पुत्री गोपाल राय के गले से सरिया आर-पार हाे गया। बच्ची छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले के पार हाे गया। भोपाल एम्स में रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। 2 घंटे में डॉक्टरों ने 10 एमएम का सरिया निकाल लिया है। अब बच्ची की हालत ठीक है। हादसा बुधवार शाम 7 बजे हुआ। औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी। वह अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे गैलरी में गिरी। गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का डेढ़ फीट के करीब सरिया निकला हुआ था। यही सरिया उसके गले से आर-पार हो गया। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल माैके पर पहुंची। सरिया को कटवाया गया। गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा रह गया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को भोपाल एम्स रेफर कर दिया। डॉक्टर चौहान ने बताया कि बच्ची को ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत सामान्य होने पर सुबह उसे वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। यह बहुत बड़ी बात है कि बच्ची के इंटरनल पार्ट सुरक्षित हैं। श्वास नली भी डैमेज नहीं हुई है। बच्ची की हालत पूरी तरह से ठीक है। अब वह होश में आ गई है।

देखते ही सन्न रह गए माता-पिता

बच्ची छत से गिरी, तो उसका गले से सरिया आरपार हो गया। उसकी स्थिति को देखकर माता-पिता और पड़ोसियों की भी सांसें फूल गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.