ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बढ़ गए साबुन-शैंपू के भाव

देश में महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर रखा है। आरबीआई ने बुधवार को रेपो दरों में वृद्धि की तो उसकी देखादेखी देश की बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ा दीं। आरबीआई के फैसले के बाद महंगाई और बढ़ने की संभावना जताई गई थी और आज इसका असर दिखाई देने लगा। यहां तक कि अब नहाना-धोना भी महंगा हो गया है, जी हां रसोई से शुरू हुई महंगाई ने अब बाथरूम को भी अपने दायरे में ले लिया है।

साबुन, शैंपू और अन्य पर्सनल केयर उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने अपने उत्पादों का दाम 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर आपके बाथरूम का बजट गड़बड़ाने वाला है। यही नहीं एचयूएल ने टूथपेस्ट, कैचअप समेत अन्य सामनों की कीमतें भी बढ़ाई हैं और इनके दाम में 4 से 13 फीसदी की वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों एचयूएल के सीईओ संजीव मेहता ने तेल की कीमतों में उछाल के बीच एमएमसीजी उत्पादों की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए थे।

 कंपनी द्वारा उत्पादों के दाम बढ़ाए जाने के एलान के बाद, अब जहां क्लीनिक प्लस शैंपू के 100 एमएल पैक के दाम 15 फीसदी बढ़े हैं तो अन्य शैंपू की कीमतों में भी दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें बताया गया कि पियर्स का 125 ग्राम साबुन 2.38 फीसदी के इजाफे के साथ अब 86 रुपये का हो गया है। इसके अलावा मल्टीपैक पर 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने लक्स साबुन के कुछ मल्टीपैक पर सीधे नौ फीसदी की बढ़ोतरी की है।साबुन और शैंपू पर ही नहीं बल्कि कंपनी द्वारा निर्मित खाने पीने के सामनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इनमें हॉर्लिक्स से लेकर ब्रू कॉफी तक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉर्लिक्स, कॉफी से लेकर किसान केचअप तक के भाव 4 से 13 फीसदी बढ़ाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.