ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर अकुशल श्रमिक की मृत्यु पर मिलेंगे 9 लाख रूपये
भोपाल : मुरैना जिले के ग्राम खड़ियार के पास करंट लगने से 28 वर्षीय अकुशल श्रमिक श्री मातादीन सिंह तोमर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उमरैया की 5 मई को मृत्यु हो गई थी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी मिलते ही निर्देश दिये कि विद्युत वितरण कंपनी की ओर से 4 लाख रूपये और सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से बीमा राशि 5 लाख रूपये का भुगतान मृतक के परिजन को जल्द से जल्द कराया जाए। साथ ही मृतक की पत्नी श्रीमती रूचि तोमर को बाह्य स्त्रोत कर्मचारी सेवा प्रदाता कंपनी में उनकी योग्यता अनुसार अकुशल अथवा कुशल श्रमिक के रूप में कार्य दिलाने के लिये भी कहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.