ड्रग्स मामले में पैरोल पर छुटे आरोपी ने खुद का बनाया डेथ सर्टिफिकेट
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इंदौर ने एक ऐसे
आरोपी को पकड़ा है जिसने अपना ही डेथ सर्टिफिकेट
बना लिया। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ
कर रही है। एनसीबी ने यह कार्रवाई गुजरात पुलिस
के सहयोग से की है। ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी
अभिषेक जैन को 2011 में 12 साल की सजा हुई थी।
वह 2020 में पैरोल पर एक साल के लिए छूटा था।
आरोपी अभिषेक जैन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से
बीकॉम की पढ़ाई की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.