ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुरेश मिश्र के सशक्त नेतृत्व में युवा कांग्रेस लहराता था परचम : शैलेन्द्र शुक्ल

– कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा किया आयोजन, दी गई उन्हें श्रद्धांजलि
मोतिहारी  ।
जिला कांग्रेस कार्यालय में सुगौली विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार कांग्रेस के अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष स्व. सुरेश मिश्र जी के निधन को लेकर शोक सभा कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर ब्रह्मलीन स्व. सुरेश मिश्र की आत्मा के शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया व उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजयशंकर पाण्डेय, अनवर आलम अंसारी, सत्येंद्रनाथ तिवारी, राय राहुल शर्मा, दिलनवाज रशीद सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।
जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश मिश्र जी के निधन से पार्टी को प्रदेश स्तर पर काफी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। बताया कि उनके नेतृत्व में पहले कांग्रेस की युवा कमेटी काफी सुदृढ़ हुई थी। जिनके प्रयासों से कांग्रेस हर एक विधानसभा में अपना परचम लहराया करता था। आज हमें उनके नेतृत्व क्षमता का अनुश्रवण करते हुए सशक्त होने की जरूरत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.