ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं का करें समाधान : डीएम

आन द स्पॉट कुछ आवेदनकर्ताओं के समस्याओं का किया निष्पादन

मोतिहारी।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित राधाकृष्णन भवन में जनता दरबार लगा। इस दौरान कुछ आवेदनकर्ताओं के समस्याओं का निष्पादन डीएम ने ऑन द स्पॉट किया। कहा जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान पूरी इमानदारी से करें। वहीं जनता दरबार में आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण आदि विषय से संबंधित आवेदन आए। जिसके शीघ्र निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि समस्याओं के समाधान में अधिकारी टालमटोल की नीति ना अपनाए। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आमलोगों के समस्याओं के निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें। साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा अनिल कुमार, जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.