ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिर चर्चा में व्यापमं: PEB ने निरस्त किया नई एजेंसी का टेंडर, मई महीने में होने हैं 4 एग्जाम, परीक्षा पर संशय

भोपाल। विवादों से घिरा मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार PEB ने नई एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया है। PEB ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए नई एजेंसी का टेंडर निकाला था। टेंडर निरस्त होने से मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाएं अटक सकती हैं।

बता दें कि MP TET परीक्षा पर सवाल उठने के बाद मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने नया टेंडर जारी किया था, लेकिन PEB ने नई एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दिया। जबकि मई महीने में चार अलग-अलग एग्जाम होने हैं। ऐसे में टेंडर निरस्त होने से आने वाली परीक्षाओं पर संकट गहरा गया है।

मई माह में होने वाले एग्जाम

समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा2 . समूह-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा

3 . कौशल विकास संचालनालय, के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा

समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा

PEB का विवादों से पुराना नाता

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड हमेशा विवादों में रहा है। चर्चित व्यापामं घोटाला किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में हुए पुलिस भर्ती परीक्षा और शिक्षक पात्रता परीक्षा पर भी सवाल उठे थे। साल भर पहले कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की परीक्षा में भी अनियमितता की बात सामने आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.