ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महंगे गैस सिलिंडर पर राहुल गांधी बोले- सिर्फ कांग्रेस को है गरीबों की चिंता

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर रविवार को कहा कि केवल उन्हीं की पार्टी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है। राहुल ने एक ट्वीट में घरेलू सिलेंडर के दामों की तुलना की। उन्होंने बताया कि 2014 में कांग्रेस नीत सरकार में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 827 रुपये की सब्सिडी के साथ 410 रुपये थी, जबकि 2022 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में इसकी कीमत 999 रुपये से अधिक है और ‘सब्सिडी’ भी ‘शून्य’ है। गौरतलब है कि शनिवार को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपये तक बढ़ गए, जो बीते छह हफ्तों से अधिक समय में कीमतों में दूसरी वृद्धि है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘तब के दो सिलेंडर की कीमत के बराबर आज एक सिलेंडर की कीमत है। केवल कांग्रेस गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है। यह हमारी आर्थिक नीति का मूल है।’ शनिवार को सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद राहुल ने कहा था कि करोड़ों भारतीय परिवार ‘अत्यधिक महंगाई’, बेरोजगारी और ‘खराब शासन’ के खिलाफ मुश्किल जंग लड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.