ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रश्नपत्र लीक मामला में दोषियों को गिरफ्तार करो : आइसा-इनौस

बीपीएससी 67वीं परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक, विरोध में आइसा ने एमजेके काॅलेज में नीतीश कुमार का पुतला दहन किया

बेतिया: बीपीएससी 67वीं के प्रश्नपत्र लीक के विरुद्ध ऑल इंडिया स्टूडेंट ऐसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) ने महारानी जानकी कुंवर (एमजेके) कॉलेज बेतिया में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। छात्र संगठन आइसा-इनौस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला के साथ कैंपस में जूलूस निकाला और बिहार की परीक्षाओं में पेपर लीक का सिलसिला रोकने की माँग किया। छात्र नेताओं ने पेपर लीक मामले की निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष जांच कराने निष्पक्ष परीक्षा की गारंटीलेने की माँग किया। प्रतिष्ठित बीपीएससी परीक्षा का पेपर लीक क्यों? नीतीश कुमार जवाब दो। लाखों छात्रों के भविष्य से बीपीएससी खिलवाड़ करना बंद करो, बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक के दोषियों को जेल भेजो,जैसे नारा लगाते रहे। इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने छात्रों को संबोधित करते कहा कि नीतीश के नेतृत्व में जदयू-भाजपा की सरकार के इतिहास में पहली बार बीपीएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक आउट हो गया है और परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।फरहान राजा ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का झुनझुना से नहीं चलेगा। बीपीएससी के चेयरमैन आरके महाजन को बर्खास्त करें सरकार। छात्र नेताओं ने कहा कि तीन वर्ष से आर्मी की बहाली नही हो रही हैं, जिसके कारण नौजवान आत्महत्या करने को विवश् हो रहें हैं, आइसा जिला नेता महफुज आलम ने कहा कि शिक्षा और रोज़गार मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में अंतिम पायदान पर है! इसलिए सरकार छात्रों-युवाओं को सिर्फ निराशा ही दे रही हैं।
बिहार में किसी भी बहाली परीक्षा का उद्देश्य युवा पीढ़ी के अतिमहत्वपूर्ण पलों को दुष्चक्र में उलझा कर बर्बाद कर देना मात्र है। बीपीएससी पीटी के छात्र 8 वर्ष से त्रिशंकु की तरह लटके है।बिहार दरोगा में पारदर्शिता शून्य है और अब बीपीएससी जिसे संवैधानिक शक्तियां प्राप्त है, उसका भी यही हाल है। इनौस जिला नेता संजय मुखिया और अफाक अहमद ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। सीएम नीतीश भाजपा सरकार की इस प्रशासनिक और सरकारी तंत्र की नाकामी की वजह से लगभग 6 लाख अभ्यर्थियों के दिन रात के कठिन परिश्रम पर पानी फिर गया। यह युवा व छात्रों के मनोबल तोड़ना और उनके भविष्य को बर्बाद करना है। उन नेताओं ने आलावा आइसा- इनौस नेता मेराज आलम, युसुफ जावेद, अनिरुद्ध कुमार गुप्ता, औरंगजेब, रंजित सराफ, अंसार खान, सुरेन्द्र चौधरी, चंदन कुमार, पूर्व छात्र नेता सह भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव नेताओं ने संबोधित किया। उपर्युक्त जानकारी सुनील यादव मीडिया प्रभारी ने पत्रकारों को दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.