ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्मृति ईरानी समेत 40 नेता सीएम धामी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 40 दिग्गज नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, धामी कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की इस सूची के मुताबिक, भाजपा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा और रमेश पोखरियाल निशंक को भी वर्तमान मुख्यमंत्री धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उतारने जा रही है। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड से लोक सभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महासचिव अजेय कुमार, धामी कैबिनेट के सभी मंत्रियों सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, नरेश बंसल, राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सरिता आर्य, किरण देवी, दीप चंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हरभजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हिमा जोशी और प्रेमा पांडेय को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि, चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए धामी का यहां से जीतना बहुत जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.