ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Swiggy ने दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में बंद की सर्विस

स्विगी के स्वामित्व वाला सुपर डेली दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई सहित पांच शहरों में अपने परिचालन को बंद करने का ऐलान किया है। सुपर डेली ने मंगलवार को अपने यूजर्स को रोलबैक की जानकारी दी है। दरअसल, स्विगी सुपर डेली अपने कारोबार को छोटा कर रहा है इसलिए कई शहरों में अब ये ऑपरेट नहीं होगी। बता दें कि स्विगी सुपर डेली दूध, रोजमर्रा के जरूरी सामान और ग्राॅसरी आइटम्स समेत के लिए एक मेंबरशिप बेस्ड डिलीवरी सर्विस देती है।

स्विगी के को-फाउंडर और सुपर डेली के सीईओ फानी किशन अडेपल्ली ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा, “हम अपने ग्राहकों के जीवन का एक खास हिस्सा बन गए हैं लेकिन दुर्भाग्य से अब हमें अपनी सर्विस को बंद करना पड़ रहा है। हम अभी तक मुनाफे की राह पर नहीं आए हैं। ऐसी स्थिति में हमें कारोबार में अपना महत्वपूर्ण समय और पैसा खर्च करना बंद करना ही उचित लगा। अब हम नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हम खुद को इस तरह से व्यवस्थित करें जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने मदद मिले।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.