ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूके में शुरू हुई विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ की शूटिंग

विद्या बालन बॉलीवुड की वर्सटाइल अभिनेत्री हैं, जो हर किरदार में फिट बैठती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री की फिल्म ‘जलसा’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। विद्या बालन फिल्म ‘नीयत’ में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अनु मेनन कर रही हैं। विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है।’नीयत’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग यूके में शुरू हुई है। विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्लैब बोर्ड हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में विद्या बालन के साथ डायरेक्टर अनु मेनन भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विद्या बालन ने लिखा, ‘अपने पसंदीदा लोगों में से कुछ के साथ हाल के दिनों में पढ़ी गई सबसे आकर्षक पटकथाओं में से एक की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.