ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लुटेरी दुल्हन पीरियड्स में हूं, कहकर नहीं मनाई सुहागरात, फिर हुई फरार

इंदौर के युवक से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दलाल ने ब्राह्मण समाज के युवक का रिश्ता छत्तीसगढ़ ले जाकर तय कराया था। कुछ दिन बाद ही उसकी शादी भी करवा दी। शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने पीरियड्स की बात कहकर सुहागरात मनाने से मना कर दिया। सात दिन बाद दुल्हन लापता हो गई। वह दलाल के घर पर आपत्तिजनक हालत में मिली। इसके बाद सभी फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में रेंवती रेंज में रहने वाली विजया पांडे की शिकायत पर राधेश्याम, काजल, दुल्हन ललिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने दुल्हन ललिता को विधवा बताकर शादी करवाई थी।

शादी के बाद रखा पति को खुद से दूर
राहुल और ललिता की शादी 10 जुलाई को हुई थी। शादी के बाद से ही उसने राहुल को पास नहीं आने दिया। उसने पीरियड्स का बहाना बनाते हुए खुद को उससे दूर रखा। इसके सात दिन बाद वह सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स और चांदी के जेवर सहित तीन लाख रुपए लेकर भाग गई।

राधेश्याम के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली
पुलिस को दिए बयानों में विजया ने बताया कि बहू ललिता घर में नहीं थी और जेवर भी गायब थे। वह बेटी प्रिया और नौकरानी राधा को लेकर दलाल राधेयाम के घर पहुंची। यहां राधेश्याम और ललिता एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले। जब विजया ने धोखा देने की बात कही तो आरोपियों ने उल्टा उन पर ही केस करने की धमकी दे दी। इससे विजया डर गई। बाद में वह परिवार के अन्य लोगों के साथ राधेश्याम के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। राधेश्याम ने फोन भी बंद कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में एक पूरी गैंग होने की बात सामने आई है। जिसमें दलाल ओर अश्लील रैकेट से जुड़ी हुई लड़कियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और खुलासे होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.