ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम रहेगा नरम लेकिन होने वाला है बहुत गरम, 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 28 और अधिकतम तापमान सामान्य केबराबर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. हवा में नमी का स्तर 45 से 61 प्रतिशत तक रहा.

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today 11 May: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 15 मई के दौरान दिल्ली में ‘लू’ चलने की आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 16 मई को थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि आसमान में हल्के बादल छाने की उम्मीद है. इससे पहले 11 और 12 मई को मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 40 से 42, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस दौरान गर्मी के सामान्य रहने की संभावना है. मंगलवार की बात करें तो गर्मी के तेवर नरम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 ज्यादा 28 और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.हवा में नमी का स्तर 45 से 61 प्रतिशत तक रहा.दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने का अनुमान है.नोएडा में अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहेगा.गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा.दिल्ली-एनसीआर में इतना है ‘एक्यूआई’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में 129 दर्ज हुआ है. वहीं नोएडा में एक्यूआई 140, जबकि गुरुग्राम में 142 रिकॉर्ड हुआ है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.