ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड:रुपयों की खान आईएएस पूजा सिंघल और पति अभिषेक झा को प्रर्वतन निदेशालय ने किया गिरफ्तार

रांची/ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से लगातार दो दिनों से झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन कुमार सिंह से पूछताछ चल रही थी। बुधवार को प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आइएएस पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रर्वतन निदेशालय की टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई है। प्रर्वतन निदेशालय के अधिकारियों ने पूजा सिंघल की गिरफ्रतारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। मनरेगा से जुड़े एक घोटाले में किसी मंत्री का नाम आने की बात कही जा रही है पर ईडी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रर्वतन निदेशालय की टीम दो दिनों तक अभिषेक झा से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, झारखंड से सन् 2000 कैडर की आईएएस पूजा सिंघल और चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार सिंह से भी पूछताछ चल रही थी। पूछताछ में वो खुद को निर्दोष बताती रहीं, लेकिन उनके खाते में सैलरी के अलावा 1.43 करोड़ रुपए की धनराशि कहां से आई, इस बात का आईएएस मैडम जवाब नहीं दे पाई।
बुधवार दोपहर बाद ईडी ने एकबार फिर अभिषेक झा को अपने कार्यालय में तलब किया था। अभिषेक झा कुछ कागजात लेकर अपनी गाड़ी से प्रर्वतन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी ईडी ने क्यों की है यह प्रर्वतन निदेशालय के अफसर नहीं बता सके। गिरफ्तारी के पहले आज प्रर्वतन निदेशालय कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिसवालों की यहां तैनाती कर दी गई थी। अचानक सुरक्षा बढ़ाए जाने से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अंतत: पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के रूप में खबर सामने आई।
गौरतलब है कि प्रर्वतन निदेशालय की टीम ने पिछले दिनों आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान सुमन कुमार सिंह के घर से 19 करोड़ से अधिक की नकद राशि बरामद हुई थी। तकरीबन 20 मुखौटा कंपनियों में खान आईएएस के 150 करोड़ रुपये के निवेश की बात भी सामने आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.