पाकिस्तान के एचकिऊ-9 से ज्यादा मजबूत है भारत का एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम
नई दिल्ली: आजादी के बाद से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कई युद्ध हो चुके हैं।हर युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। पाकिस्तान ने अपनी सेना में कई नये रक्षा उपकरण को शामिल किया है।पाकिस्तान को रक्षा उपकरणों की सप्लाई चीन करता है। पाकिस्तान ने चीन से एचकिऊ-9 नामक एयर डिफेंस मिसाइल खरीदी है।एचकिऊ-9 को चीन ने 2001 में बनाया था।वहीं, भारत के पास एस-400 ट्रियंफ है।जिसे भारत ने रूस से खरीदा है।पाकिस्तानी के एचकिऊ-9 की अधिकतम गति 4900 किमी प्रति घंटा है।जबकि भारत का रक्षा उपकरण एस-400 की अधिकतम गति 17,287 किमी प्रति घंटा है यानी एस-400 दुश्मन के हथियारों को दूर आसमान में ही मार सकता है।स्टॉकहोम पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का एस-400 दुनिया का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है। चीन ने पाकिस्तान के लिए एचकिऊ-9 बनाया है।जिसके तीन वैरिएंट्स हैं।पहला एचकिऊ-9, जिसकी ऑपरेशनल रेंज 129 किलोमीटर है।एचकिऊ-9ए की रेंज 200 किमी और एचकिऊ-9बी की रेंज 250 से 300 किलोमीटर है। वहीं, भारत का एस-400 रूस में निर्मित है, इसके चार वैरिएंट्स हैं।इनकी रेंज 40 किमी, 120 किमी, 200-250 किमी और सबसे अधिक 400 किलोमीटर है यानी एस-400 दूर से ही दुश्मनों के दांत खट्टे कर सकता है। एचकिऊ-9 के मुकाबले एस-400 ज्यादा ऊंचाई तक मार कर सकता है।पाकिस्तान का रक्षा उपकरण एचकिऊ-9 50 किमी की ऊंचाई पर जाकर मिसाइलों को मारकर गिरा सकता है।जबकि भारत की एस-400 की रेंज 60 किमी है।भारत किसी भी हालत में दुश्मनों की मिसाइलों को 60 किमी की ऊंचाई पर जाकर मार सकता है।