ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में एक निजी जमीन पर यह जमीन खून मांगती है का बोर्ड लगा हुआ है।

छतरपुर   छतरपुर जिले के चंदला थाने के अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में मुख्य मार्ग से सटी एक निजी जमीन पर लगा अजीबोगरीब साइन बोर्ड लोगों में दहशत की वजह बन गया है। इस बोर्ड में लिखा है कि खून मांगती है यह जमीन। दरअसल इस जमीन को लेकर दोनाें परिवारों में कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। यह जमीन हिम्मतपुर गांव में रहने वाले एक तिवारी परिवार के नाम है, जबकि दूसरा तिवारी परिवार इस जमीन काे अपना कब्जा बताकर इसे लेने पर अड़ा है। इसी बात को लेकर यह जमीन विवाद की वजह बनी हुई है। गांव के गुलही तिवारी के अनुसार यह जमीन उनके नाम है। इसके सारे दस्तावेजों में उन्हीं का नाम दर्ज है। जबकि गांव में ही रहने वाले दबंग लक्खू तिवारी इस जमीन को अपना बताकर इस पर कब्जा करने की कोशिश में है। जमीन के इस टुकड़े को लेकर इन दोनोें तिवारी परिवारों के बीच यह विवाद कई सालों से चल रहा है। इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार झगड़े भी हुए हैं। गुलही तिवारी को इस बात की आशंका है कि कहीं विरोध पक्ष कूटरचित दस्तावेजों से कहीं इस जमीन को अपने नाम न करा ले या किसी को अंधेरे में रखकर इसका सौदा न कर दे। इसी आशंका काे लेकर इस जमीन पर यह साइन बोर्ड लगाकर लिख दिया गया है कि खून मांगती है यह जमीन, जिससे लोग इसे लेकर सर्तक हो जाएं। बहरहाल यह साइन बोर्ड न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले भी इस साइन बोर्ड को देखकर सहज ही दहशत में आ जाते हैं। गांव से लेकर आस-पास क्षेत्र में यह बोर्ड खासी चर्चा का विषय भी बन गया है। ऐसे हिंसक स्लोगन वाले साइन बोर्ड को लेकर अब पुलिस भी सतर्क होकर इसे हटाने की तैयारी कर रही है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि हाल ही में मामला संज्ञान में आया है। अभी पुलिस जांच कर रही है कि यह बोर्ड आखिर लगाया किसने है। थाना प्रभारी को इस तरह का साइन बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.