ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 माह पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या का था मुख्य आरोपी

सासाराम। रोहतास पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराध में उसकी राजदार रही पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी करगहर विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बुधवार शाम प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने कहा कि रोहतास जिला के परसथुआ थाना क्षेत्र में 27 फरवरी 2021 को संजीव मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। संजीव मिश्रा करगहर के विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे थे। इस हाइ प्रोफाइल मर्डर को देखते हुए पुलिस द्वारा एसआईअी का गठन किया था। मामले में एसटीएफ का भी सहयोग लिया जा रहा था। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी सर्वोत्तम कुमार उर्फ चुन्नु राय एवं उसकी पत्नी निशु राय की तलाश थी। सर्वोत्तम के घर की कुर्की-जब्ती भी की गई थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। एसपी ने कहा कि सूचना मिली कि उक्त दोनों अपराधी देखे गए हैं। तब पुलिस ने तत्काल टीम को गठित कर इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया, जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया कि यह नामजद अपराधी है इनपर शराब, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के अन्य मामलों में भी नामजद रहे हैं। कहा कि मामले में चार्जसीट दाखिल कर इन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या उनके घर के ठीक बाहर सरेशाम कर दी गई थी। घटना 27 फरवरी 2021 के शाम को घटी थी। संजीव मिश्रा अपने आवास के गेट पर खड़े थे, उसी दौरान तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। संजीव मिश्रा को चार गोलियां लगी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए, वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए थे। लोगों ने आनन-फानन में संजीव को कैमूर जिला के मोहनिया इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही संजीव मिश्रा ने दम तोड़ दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.