ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आपराधिक मानसिकता वाले लोगों पर रखें कड़ी नजर : डीआईजी

पटखौली थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में हड़कंप, कहा पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का करें पालन

बेतिया  ।
कल देर शाम डीआईजी पी के प्रवीण ने बगहा पुलिस जिला के पटर्खौली थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप सी स्थिति बनी रही। वहीं डीआईजी के साथ बगहा एसपी भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारीयों को बुलाकर लंबित कांडों की डीआईजी ने समीक्षा की। साथ ही पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश दिए गए कांडो की समीक्षा करते हुए थानों की विधि व्यवस्था सही रखने का निर्देश दिया। कहा कि आपराधिक मानसिकता वाले हरेक व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान स्टेशन डायरी से लेकर एफआईआर के साथ सभी जरूरी कागजातों का गहन निरिक्षण किया। उन्होंने थाने के सभी पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति सरल व्यवहार और अपराधियों एवं शराब माफियाओं के प्रति कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया। जबकि पुलिस गश्त को मुस्तैदी से करने का निर्देश दिया। बताया की पूरे राज्य में पूर्ण शराब बंदी है। जिसको लेकर सरकार कई तरीके से जागरूकता फैलाई जा रही है। जिसमें शराब नहीं पिने और बेचने को लेकर एकजुट होकर शराब बंदी अभियान को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की जरूरत है। किसी भी थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदात ना हों इसको लेकर पुलिस को जो दिक्कते आती हैं। उसके बारे में या किसी अपराध करने वालों की जानकारी अगर जनता के पास हैं तो वो हमें बताए हम उनका नाम पता गोपनीय रखेंगे। अपराध करने वाला कहीं बाहर से नहीं होता, वो यहीं हम सब के बीच से होता है। बस थोड़ा मानसिकता बदल जाती हैं जो अपराध का राश्ता चुन लेता है। इसे रोकने के लिए जनता पुलिस की सहयोग करें ताकि पुलिस जनता के बीच समन्यव बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.