चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराया
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार रात महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2022 के 59वें मुकाबले में 5 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स इस हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, वहीं मुंबई ने यह मैच जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। IPL में मुंबई इंडियंस की यह चेन्नई सुपर किंग्स पर 20वीं जीत थी। एमआई IPL में दो टीमों के खिलाफ 20 या उससे अधिक जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। IPL के अलावा मुंबई ने केकेआर को 22 बार हार का स्वाद चखाया है।
IPL के 14 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने 5 खिताब जीते हैं, वहीं गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है। मगर इस सीजन दोनों ही टीमों की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। आईपीएल की हिस्ट्री में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब यह दोनों टीमों में से एक भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई हैं। इससे पहले 2020 में मुंबई और चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके को पहले 97 रनों पर ढेर किया और फिर इस स्कोर को 31 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की यह आईपीएल 2022 में कुल तीसरी जीत है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.