ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन लखनऊ दौरे पर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लम्बे समय बाद देश के रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल से लखनऊ में रहेंगे। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 मई की शाम को नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह कल सुबह विशेष जहाज से करीब 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधा निराला नगर जाएंगे। जहां पर एक होटल में लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन के कार्यक्रम ‘नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह’ में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.