ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में आएंगे पटना

पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार आगमन जल्‍द हो सकता है। उन्‍होंने बिहार विधानसभा के शताब्दी स्मृति स्तंभ  का उद्घाटन करने के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि जून में कार्यक्रम रखा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार की शाम नई दिल्ली में आवास पर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पटना आकर स्मृति स्तंभ के उद्घाटन का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विजय सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा भवन शताब्दी समापन समारोह में भाग लेने तथा बिहार विधायिका को आशीर्वचन प्रदान करने के लिए सहमति दे दी है। सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इच्छा है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत कर बिहार को गौरवान्वित करें। मुलाकात के दौरान विजय सिन्हा ने स्मृति स्तंभ के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री से शताब्दी स्मृति पार्क, अतिथिशाला एवं विधानसभा के सौ साल के सफर से संबंधित संग्रहालय के शिलान्यास के लिए भी अनुरोध किया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.